फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, dangal, cultural

Jammu News: रवि ने बीनिया अमीन को पछाड़ कर जीता अखनूर दंगल

Thu, 26 Oct 2023 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 26 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, dangal, cultural
हरि मंदिर घाट पर हुआ वार्षिक दंगल, 70 के करीब हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। कस्बे के हरि मंदिर घाट के मैदान पर बुधवार को दंगल कमेटी अखनूर की ओर से वार्षिक दंगल हुआ। इस दौरान करीब 70 कुश्तियां करवाई गईं। इस ऐतिहासिक वार्षिक दंगल में रवि वेहरा पहलवान ने बीनिया अमीन को पछाड़ कर 1.21 लाख रुपये की बड़ी माली पर कब्जा किया।
वहीं, 71000 रुपए की दूसरी माली कमलजीत अमृतसर ने राशिद दोमाना को हराकर अपने नाम की। तीसरी माली के लिए सोनू सिरसा व युद्धवीर दिल्ली ने जौहर दिखाए। इसमें सोनू सिरसा ने युद्धवीर को मात देकर 51000 तीसरी माली पर कब्जा किया। इस वर्ष दंगल का आयोजन अखनूर दंगल कमेटी के प्रधान विपन गुप्ता की देखरेख में हुआ है।
विज्ञापन


अखनूर दंगल कमेटी के प्रधान विपन गुप्ता ने बताया की यह ऐतिहासिक दंगल आजादी के पहले से आयोजित होता हुआ आ रहा है। उन्होंने बताया की इस वर्ष के दंगल में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र से मशहूर पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया इस दंगल को आयोजित करने के लिए अखनूर नगर वासियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा, एसएसपी मोहनलाल भगत, एसडीपीओ केडी भगत, देव राज भगत, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, लेफ्टिनेंट कर्नल शिवम, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, अखनूर थाना प्रभारी जहीर मन्हास, युवा राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी प्रमुख रूप से मौजूद थे। वहीं आयोजन समिति में समाजसेवी शिव गुप्ता, बल्लू टकाइया, जतिंदर सिंह, शाम मगोत्रा, शिवा, राहुल लंगर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। दंगल में अखनूर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed