फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ajit Doval met Jammu and Kashmir Governor Satya Pal Malik in Srinagar today

कश्मीरः अधिकारियों से बोले डोभाल- ऐसी करें व्यवस्था कि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े

Tue, 06 Aug 2019 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Aug 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Ajit Doval met Jammu and Kashmir Governor Satya Pal Malik in Srinagar today
अजीत डोभाल, राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : ANI

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को श्रीनगर के राजभवन में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। राज्यपाल और एनएसए ने जम्मू-कश्मीर में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्यपाल और अजीत डोभाल की यह मुलाकात सुरक्षा के साथ और भी कई मामलों में बेहद खास है।

विज्ञापन

 
अजीत डोभाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था करें कि आम लोगों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। आवश्यक खाद्य आपूर्ति और आपातकालीन सहायता लोगों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं, जम्मू और कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 पर राष्ट्रपति के आदेश की वैधानिकता को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई। अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा ने इस मामले में एक याचिका दायर की है।


यह भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 और अजीत डोभाल का मिशन कश्मीर, घाटी आए और अपना काम कर गए, गजब की प्लानिंग का यह किस्सा

शर्मा ने राष्ट्रपति के आदेश को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए दावा किया है कि इसे राज्य विधानसभा से सहमति लिए बगैर ही पारित किया गया है। शर्मा बुधवार को अपनी इस याचिका के बारे में उल्लेख करके इसे शीघ्र सूचीबद्ध करने का अनुरोध कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed