फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   airport

जम्मू एयरपोर्ट पर देखने को मिलेगी प्रसिद्ध बसोहली पेंटिंग

विज्ञापन
airport
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट पर देश और विदेश से आने वाले यात्री अब प्रदेश की प्रसिद्ध बसोहली कला का लुफ्त उठा सकेंगे। स्थानीय कला और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जम्मू एयरपोर्ट पर बसोली पेंटिंग को दर्शाया गया है। जम्मू एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच स्थल और यात्री वेटिंग लाउंज में इन पेंटिंग को लगाया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए पहली बार बसोहली कला को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट का सौंदर्यीकरण करने की तरफ कदम बढ़ाते हुए पहली बार एयरपोर्ट पर करीब दस बसोहली पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया है। इसमें देवी-देवताओं के चित्रों को बड़ी सुंदरता से प्रस्तुत किया गया है। यात्री वेटिंग रूम के पास दीवार पर इन पेंटिंग को लगाया है। यह सभी पेंटिंग प्रदेश के कलाकारों द्वारा ही बनाई गई हैं। वहीं, यात्रियों ने इस पहल के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed