{"_id":"605045ad38158619302b843d","slug":"aircraft-shaped-balloon-with-pia-written-recovered-by-jammu-kashmir-police-in-bhalwal-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिला 'पीआईए' लिखा विमान के आकार का गुब्बारा, जांच में जुटी जम्मू-कश्मीर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिला 'पीआईए' लिखा विमान के आकार का गुब्बारा, जांच में जुटी जम्मू-कश्मीर पुलिस
Tue, 16 Mar 2021 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के भालवाल इलाके में विमान के आकार का गुब्बारा बरामद हुआ है। इस गुब्बारे पर 'पीआईए' लिखा हुआ है। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव सोत्रा चक में मंगलवार शाम को पीआईए लिखा जहाज नुमा गुब्बारा बरामद हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उक्त गुब्बार को कब्जे में लिया था। हीरानगर के बाद जम्मू में गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
जहाज नुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह (आधा चंद्रमा और सितारा) भी बना है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से ही आया है। पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है। 24 फरवरी को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव लौंडी में चांद तारा नुमा एक गुब्बारा मिला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई