फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

संघर्ष विराम उल्लंघन से धान की फसल को लेकर किसान चिंतित

विज्ञापन
agriculture
सांबा के सीमाबर्ती गांव में पाक कर तैयार धान की फसल
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के किसान इन दिनों पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन से चिंतित हैं। इस समय किसानों की धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। किसान फसल की कटाई में जुटे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से गोलाबारी की जा रही है। इससे किसान पशोपेश में हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती पंचायत चक दुल्मा के सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि उनकी पंचायत के गांव सीमा के साथ सटे हैं। सरकार की ओर से विकास कार्य कराया जा रहा है, जिसे पाकिस्तानी रेंजर प्रभावित करने की कोशिश करते आ रहे हैं। इसको लेकर किसान भी चिंतित हैं। किसान एवं स्थानीय पंच पुुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पहले वह अपनी खेती की फसल को आसानी से काट लेते थे, लेकिन अब पाक रेंजर गोलीबारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद यदि विकास कार्य का काम किया जाता तो अच्छा था ताकि किसान अपनी फसल को तो समेट लेते। किसान बंटी सिंह ने ताया की गत पांच दिनों से लगातार रात्रि को पाक रेंजर गोलीबारी करते आ रहे हैं, जिससे उन्हें भी भय बनता जा रहा है कि वह अपनी धान की फसल को कैसे समेटेंगे। वहीं उन्हें परिवारों की भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed