{"_id":"609039ca8ebc3ea1da33500e","slug":"agriculture-rspura-news-jmu234639746","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरेवा गांव में खुला गेहूं खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरेवा गांव में खुला गेहूं खरीद केंद्र
विज्ञापन
अरनिया। सीमवर्ती पंचायत हल्का तरेवा में गेहूं खरीद केंद्र खुल गया है। भारतीय खाद्य निगम जम्मू की तरफ से खोले गए इस केंद्र का सोमवार को डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण ने उद्घाटन किया। खरीद केंद्र खुलवाने में सरपंच बलवीर कौर का विशेष योगदान रहा है।
डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि यहां के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए या तो दूर मंडी में जाना पड़ता था या स्थानीय बिचौलियों के हाथों कम दामों में बेचना पड़ता था। अब केंद्र खुलने से किसानों से केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जाएगा।
सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से चंगिया, तरेवा व जबोयाल सहित आस पड़ोस के करीब 27 गांव के किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं यहां स्थायी तौर पर बारह माह चलने वाला खरीद केंद्र खोलने की मांग की। लेकिन सरकारी जगह न होने से खाद्य निगम ने इनकार कर दिया। किसान व सरपंच के ससुर सरदार गुरिंदर जीत सिंह कैहलो ने खरीद केंद्र खोलने के लिए अपने पिता स्वर्गीय सरदार गुरदीप सिंह कैहलो की याद में आठ कनाल जमीन देने का वादा किया ताकि धान, गेहूं व अन्य फसलों को सरकारी दामों पर बेचने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
खरीद केंद्र खोले जाने से किसानों में खुशी है। इस मौके पर डीडीसी सदस्य प्रोफेसर गारू राम भगत, विद्या मोटन, सरपंच गंडली गुरदीप सिंह सैनी व एसडीओ नरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
ज्यौड़ियां में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र की हुई शुरुआत
ज्यौडियां। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसानों की मांग पर सोमवार को ज्यौड़ियां में भारतीय खाद्य निगम विभाग जम्मू की ओर से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र की शुरुआत हुई है। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों के साथ साथ गुणवत्ता निरीक्षक भारतीय खाद्य निगम विभाग जम्मू मोहित कौल खास तौर पर उपस्थित रहे।
ज्यौड़ियां गेहूं खरीद केंद्र के ठेकेदार अवतार सिंह मट्टू ने बताया कि गेहूं को खरीदने का काम सोमवार से जारी कर दिया गया है। गेहूं का सरकारी दाम 1975 रुपये प्रति क्विंटल है। इस मौके पर किसान सूरज प्रकाश, सतपाल मट्टू, राकेश मट्टू, नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी सहित अन्य कई किसान भी उपस्थित रहे। किसानों ने बताया कि निजी व्यापारी गेहूं की फसल को बहुत ही कम दामों में खरीद रहे हैं। निजी व्यापारियों ने गेहूं का दाम 1700 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि सरकारी मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल है। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी एईए हिंद राज, रोहित गुप्ता, दिवाकर सिंह, एईओ विशाल थकेयाल आदि उपस्थित रहे। संवाद