{"_id":"6555327eb7911d7198017fd4","slug":"agriculture-news-jammu-news-c-10-jam1008-243222-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीबाड़ी की नई तकनीकें अपना आय बढ़ाएं किसान : भारत भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीबाड़ी की नई तकनीकें अपना आय बढ़ाएं किसान : भारत भूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब तिल्लो में पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम करवाया
-- -फोटो पीएच1
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग जम्मू ने प्रधानमंत्री की ओर से झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने के मौके पर बाबा जित्तो किसान केंद्र तालाब तिल्लो में लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम करवाया। डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने किसानों को अपनी आय का स्तर बढ़ाने के लिए कृषि और संबद्ध विभागों के मार्गदर्शन में नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
भारत भूषण ने कहा, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य वित्तीय सहायता के रूप में राष्ट्र के अन्नदाता को सम्मान देना है। उन्होंने पढ़े-लिखे युवाओं को कृषि क्षेत्र को पूर्णकालिक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विशेष सचिव टीके भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ करोड़ से अधिक किसानों को 18610 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह वित्तीय सहायता किसानों को उनकी समग्र भलाई में योगदान के अलावा कृषि और अन्य आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करेगी।