फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agricultural extension officer in Kishtwar beats Corona infection

किश्तवाड़: कृषि विस्तार अधिकारी ने संक्रमण को दी मात, साझा किए कोरोना से जंग के अनुभव

Sun, 23 May 2021 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 May 2021 04:41 PM IST
सार

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में कृषि विस्तार अधिकारी कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने के बाद उन्होंने अपनी उपचार प्रक्रिया और संक्रमण के दौरान बिताए समय के अनुभवों को साझा किया।

विज्ञापन
Agricultural extension officer in Kishtwar beats Corona infection
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

कृषि विस्तार अधिकारी किश्तवाड़ अम्पी सिंह ने घर में ही आइसोलेट रह खुद को कोरोना महामारी से मुक्त कर लिया है। दो सप्ताह पहले ही उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया था। जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अम्पी सिंह ने कहा, ‘मैं जिला कोविड-19 कंट्रोल सेल किश्तवाड़ में काम कर रहा था। दो हफ्ते पहले जब मुझे पता चला कि मैं खुद संक्रमित हो गया हूं तो मैने तुरंत स्वयं को घर में आइसोलेट कर लिया। घर में रहने के दौरान मैं लगातार कोविड-19 कंट्रोल सेल और डॉक्टरों के संपर्क में था, जिन्होंने मुझे दवाएं और सभी आवश्यक काम करने का सुझाव दिया। मैं अलग-थलग रहा। मेरी प्रतिरक्षा प्रणाली ने सही मात्रा में और अधिक प्रतिक्रिया न करके मेरा इलाज किया। लेकिन, उतनी ही महत्वपूर्ण सकारात्मकता के साथ देखभाल थी जो मुझे अपने परिवार के सदस्यों से घर पर प्राप्त हुई।

विज्ञापन


अम्पी सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि घर के बाहर अनावश्यक कदम न रखें, टीका लगवाएं, मास्क पहनें और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखें। इसके अलावा स्वस्थ आहार खाएं और कोविड के लिए उपयुक्त नियमों का पालन करें। यदि वायरस को अपने अंदर महसूस करें तो खुद को 14 से 16 दिनों के लिए आइसोलेट करें। इससे आप शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, तलाशी अभियान जारी    
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती बोलीं: सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बंद सात डीडीसी सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed