{"_id":"61b7a37795eb885b7049e82f","slug":"agitaion-rspura-news-jmu249773588","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका आरएस पुरा के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका आरएस पुरा के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी
विज्ञापन
कस्वे में विरोध- प्रदर्शन करते सफाई कर्मी
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को मांगों को लेकर आरएस पुरा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान थामश गिल ने किया। जबकि प्रदर्शन में काफी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अस्थायी रूप से कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायी किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियों को सरकार की ओर से झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्हें जल्द पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन महंगाई के इस दौर में उन्हें कम वेतन पर ही गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद सफाई कर्मचारी एक्ट लागू होता है, लेकिन अभी तक सरकार ने इस एक्ट को लागू नहीं किया है।
प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना के दौर में भी सफाई कर्मचारियों ने अपना अहम योगदान दिया। दुख की बात है कि सफाई कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आने वाले दिनों में हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में बाड़ी ब्राह्मणा नगर पालिका सफाई कर्मी संघ के प्रधान कालिदास, विकास मट्टू तथा भारत भूषण सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।