फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

किसानों ने नहर विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
अरनिया। कृषि प्रधान क्षेत्र अरनिया में इस समय धान की रोपाई का काम जोरों पर है। पानी की किल्लत से यहां एक बार फिर किसानों को रोपाई का कार्य रोकना पड़ रहा है। वहीं रोपाई की गई धान की फसल को सूखे की चपेट से बचाना भी चुनौतीपूर्ण हो रहा है। इसका मुख्य कारण नहर विभाग की गलत नीतियां बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी को लेकर शनिवार को अरनिया ब्लाक की पंचायत हल्का कूल पचेल के किसानों ने नहर में पानी की किल्लत व विभाग की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच सुभाष सैनी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कई किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच सुभाष सैनी ने कहा कि नहर विभाग की नीतियां और सोच इतनी निमभन स्तर की हैं कि हर किसान इनको कोस रहा है। आज इनकी गलत नीतियों के कारण ही रोपी गई धान फसल सूख चुकी है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है और दूसरी ओर नहरों में जलपूर्ति न करके किसानों को ही मार रही है। उन्होंने कहा कि करीब बीस वर्ष पूर्व अगर कोई नहर को काटता था तो उसका चालान काटा जाता था, मगर मौजूदा समय में अगर बरी का पानी टेल एंड तक भी न पहुंचे तो कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां तक कि हर वर्ष सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं मगर सफाई फिर भी नहीं होती। हम एक्सईएन से गुजारिश करते हैं कि यहां की नहर का मुआयना करें ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed