फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने किया बिजली विभाग बड़ी ब्राह्मणा के खिलाफ रोष प्रदर्शन।

विज्ञापन
agitaion
बिश्नाह। गांव भटियारी में वर्षों से बिजली किल्लत की समस्या चल रही है। इसको लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड-5 में वर्षों से बिजली समस्या बनी हुई है। इसको विभाग की तरफ से आज तक नहीं सुलझाया जा सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किनारे लगे खंभों की कम ऊंचाई होने के कारण सड़क से गुजरते वाहनों से अक्सर तारें टूट जाती हैं, जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचित भी किया जा चुका है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब दुखी होकर उनको प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के जरिये प्रशासन और बाड़ी ब्राह्मणा बिजली विभाग के कर्मचारियों से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनकी वार्ड में बिजली के नए खंभे लगाए जाएं ताकि ग्रामीणों को हो रही समस्याओं से छुटकारा मिल सके। प्रदर्शन में पूर्व पंच यशपाल, दर्शन लाल, बिहारी लाल, मनोज कुमार, रजनी देवी, प्रवीण कुमारी, नीलम कुमारी सहित ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर बिजली विभाग बाड़ी ब्राह्मणा की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से लोगों में रोष
मीरां साहिब। क्षेत्र में कई दिन से अघोषित बिजली कटौती व कम वोल्टेज के चलते ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा निर्धारित कटौती के बावजूद बार-बार कटौती करने पर गर्मी के चलते रात को आराम कर पाना भी मुश्किल है। मरालिया पंचायत की सरपंच अंजूरानी का कहना है कि दूसरी ओर कम वोल्टेज के चलते घरों में पानी की आपूर्ति के लिए लगाई मोटर भी नहीं चल रही। इसके चलते पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। रात के समय कोई फाल्ट आने पर रातभर बिजली ठप रहने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंच रूचि डोगरा, पंच नीलम शर्मा, पंच विरेंद्र कुमार का कहना है कि बार-बार वोल्टेज कम होने पर लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल रहे हैं, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति की जाए। ताकि लोगों को हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

-----
विभाग की ओर से रात के समय भी लाइनमैन नियुक्त कर रखे हैं। ताकि कोई फाल्ट आने पर ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके। वोल्टेज कम होने पर जरूर दिक्कत आ रही। आने वाले दिनों में इसका समाधान किया जाएगा।
-राज कुमार गुप्ता, एईई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed