{"_id":"603936538ebc3ee9771a7f2a","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2301042142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग ने नहर किनारे बने अस्थाई ढांचे को हटाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग ने नहर किनारे बने अस्थाई ढांचे को हटाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सीमांत गांव हरिपुर के ग्रामीण नहर किनारे सिचाई विभाग द्वारा खोखा हटाऐ जानेपर विरोध- प्रदर्शन कर?
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सिंचाई विभाग की तरफ से से शुक्रवार को नहर किनारे हुआ अतिक्रमण हटाया गया। गांव हरिपुर में पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने नहर किनारों पर बने अस्थायी ढांचे को ढहाया। इसके विरोध में लोगों ने भी सिंचाई विभाग की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विरोध-प्रदर्शन कर ग्रामीणाें ने कहा कि विभाग ने मात्र एक व्यक्ति के ही अस्थायी ढांचे को गिराया है, जबकि आरएस पुरा से सीमावर्ती गांव तक नहर के किनारे अतिक्रमण है। इनके ऊपर विभाग की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द कई स्थानों पर किया अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मैं 25 वर्ष से अस्थायी ढांचा बना कर छोटा सा रोजगार चला रहा हूं लेकिन विभाग की तरफ से बिना नोटिस दिए उनके ढांचे को गिरा दिया गया, जबकि आसपास कई लोगों ने अतिक्रमण किया है। उनके खिलाफ विभाग की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गांव के पंच रोशन लाल, श्याम सिंह आदि ने कहा कि अगर सिंचाई विभाग अपने कार्य को लेकर इतना ही गंभीर है तो वह पहले जम्मू से तक नहर किनारे किए अतिक्रमण को हटाए। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह वर्षों से अस्थायी ढांचा बनाकर रोजगार चला रहा था, लेकिन विभाग ने अतिक्रमण हटाए जाने के नाम पर पक्षपात कर उसका ढांचा गिरा दिया।