फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

फर्जी राशन कार्ड पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
गांव रायपुर गुजरां में ग्रामीण खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव रायपुर गकां में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से फर्जी राशन कार्ड में एक ही व्यक्ति के दो या तीन राशन कार्ड बना दिए हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि एक परिवार का राशन कार्ड दो-दो बार दूसरे व्यक्ति के नाम बने होने पर अधिकतर ग्रामीणों को राशन की आपूर्ति नहीं हो रही। विरोध
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि खाद्य व आपूर्ति विभाग को इस मामले की जांच करवा सच्चाई का पता लगाया जाए ताकि ग्रामीणों को राशन मिल सके। क्षेत्र के राजीव कुमार, कर्णवीर, सरदार छज्जू सिंह, बंटी कुमार, कमला देवी, सुरिंद्र कौर, यशपाल, स्वर्ण लाल आदि ने मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों के एक से अधिक राशन कार्ड जारी हुए हैं। उनको रद्द कर उन्हीं ग्रामीणों को राशन की आपूर्ति की जाए, जिनके राशन कार्ड सही होें। आरएस पुरा तहसील खाद्य आपूर्ति अधिकारी संदीप जमवाल ने कहा कि इस मामले की विभाग द्वारा जांच की जा रही है और गांव रायपुर गुजरा के राशन डीलर का राशन वितरण बंद कर दूसरे गांव के डीलर के साथ जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed