फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सुचारु रूप से राशन की आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा। पंचायत जिंदड़ मेहलू के रायपुर, कोटली भगवान सिंह के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ शुक्रवार को तहसील खाद्य व आपूर्ति अधिकारी से मिल सुचारु रूप से राशन की आपूर्ति न होने पर आरोप लगाया। पूर्ण चंद, गंगा राम, अवतार सिंह, सुभाष सिंह, दयाराम ने कहा कि गांव के राशन डीलर लोगों को समय पर राशन की आपूर्ति नहीं करते और मनमानी की जा रही है। ऐसी स्थिति में लोगों को राशन नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर उनके हिस्से का राशन ब्लैक कर देता है। इस समस्या को लेकर डीलर को भी बता चुके हैं और संबंधित विभाग अधिकारियों को जानकारी देने पर कोई समाधान नहीं हो पाया। किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज उन्हें मजबूरन शिकायत की गई है। अधिकारी के कार्यालय पहुंच अपनी बात रख चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वो इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। तहसील खाद्य अधिकारी संदीप जमवाल ने ग्रामीणों को डीलर के खिलाफ लिखित में शिकायत करने व राशन नहीं मिलने वाले उपभोक्ताओं के नामों की सूची देने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर वो गांव के डीलर से राशन नहीं लेना चाहते तो नया राशन डीलरों राशन उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed