अखनूर। कस्बे के फव्वारा चौक के मुख्य बाजार में दो साल से हैंडपंप खराब होने पर दुकानदारों ने मरम्मत की मांग को लेकर प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही हैंडपंप ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा।
शुक्रवार को मुख्य बाजार के बड़ी संख्या के दुकानदार और राहगीरों ने एकत्रित होकरहैंडपंप खराब होने पर प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी विक्की ने बताया कि दो साल से मुख्य बाजार में लगा हैंडपंप खराब है। रोज बड़ी संख्या में दुकानदार और राहगीर पानी के लिए भटकते दिखाई दते हैं। राहगीर जिया लाल ने बताया मुख्य बाजार में पेयजल के लिए एक मात्र साधन यही हैंडपंप थ। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन और कमेटी के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी हैंडपंप ठीक नहीं हुआ। अगर शीघ्र ही हैंडपंप ठीक नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा। प्रदर्शन मेें सरदारी लाल, रवि कुमार, पवन कुमार आदि शामिल रहे। संवाद