फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

स्कूल के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
agitaion
स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करते लोग
बिश्नाह। कस्बा के बीच स्थित एक निजी स्कूल के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा उस समय देखने को मिला जब वे तहसील कार्यालय पहुंच कर जोनल एजुकेशन कार्यालय के समक्ष स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अभिभावकों ने कहा कि कस्बे में स्थित श्री देशमेश स्कूल में हमारे बच्चे पढ़ते हैं। हम सभी समय पर स्कूल प्रशासन को फीस जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान भी हम लोग फीस आदि जमा करा रहे हैं, फिर पता नहीं स्कूल प्रबंधन को क्या हुआ कि वह स्कूल बंद करना चाहते हैं। हम यह नहीं कहेंगे कि वह स्कूल बंद नहीं कर सकते। वह जरूर बंद करें मगर उसका कोई समय हो, जिससे किसी बच्चे की पढ़ाई बरबाद न हो। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जब हम स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन की तरफ से कहा गया कि आप अपने बच्चों के प्रमाणपत्र लेने के लिए हमें पैसे जमा कराएं। हम स्कूल बंद करने जा रहे हैं। अभिभावकों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर स्कूल बंद ही करना था तो हमें उस समय बताते जब नया सत्र शुरू हुआ था। अब आधा सत्र बीत चुका है, अब इनको याद आया कि हमें स्कूल बंद करना है। अब तो कोई समय नहीं है कि यह स्कूल बंद कर सकें, क्योंकि अब तो आधा सत्र निकल गया है। अब हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। अब हमारे बच्चों को कौन स्कूल में दाखिल करेगा। उन्होंने जोनल एजूकेशन ऑफिसर से मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि अगर इन्होंने स्कूल बंद करना ही है तो इस सत्र के बाद करें, ताकि हमारे बच्चों का एक साल बरबाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed