फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सरकार हमारे अधिकार को देखे

विज्ञापन
agitaion
ज्यौड़ियां। अखनूर डिवीजन के सोहल स्टेशन पर बुधवार को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डिवीजन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। उन्होंने हर अलग-अलग विभाग के अस्थायी कर्मचारियों और सभी अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक की और अपील की कि सभी एक मंच पर आने की कोशिश करें। ताकि सरकार हमारे अधिकार को देखे और हमें जल्द स्थायी करने की ओर ध्यान दें।
विज्ञापन

प्रदीप शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा का ही राज है, लेकिन हमारे सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हमारी और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए और हमें सड़कों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर न करें। शर्मा ने कहा कि दो साल पहले जब प्रदेश से 370 हटने के बाद अस्थायी कर्मचारियों को एक उम्मीद जगी थी कि शायद अब केंद्र शासित प्रदेश में हम लोग स्थायी किया जाएगा, लेकिन हमें निराशा ही हाथ लगी। कुछ लोग तो इस विभाग की सेवा करते-करते इस दुनिया से चले भी गए और कुछ भुखमरी के शिकार हैं। उनके बच्चे रोटी के लिए भी तरस रहे हैं।
विज्ञापन

अखनूर डिवीजन के उपाध्यक्ष सतपाल ने कहा कि हमारे सभी अस्थायी कर्मचारियों की ओर ध्यान दिया जाए। बीस वर्ष से हम भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। बैठक में वर्किंग प्रेसिडेंट सुरजीत कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप राज, जनक राज, जयपाल, रविंद्र कुमार, अर्जुन चौधरी, नितिन कुमार, राज कुमार, रोमेश चंद्र, पप्पू राम, काला राम, कमल कुमार, बालकृष्ण, पूर्ण चंद, सोहन सिंह, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed