{"_id":"611bfe268ebc3e42f34ee65f","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2417407143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शन किया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शन किया समाप्त
विज्ञापन
लोगों से बात करते एसडीएम खौड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव बरडोह के लोगों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज के जेड-टू सेक्टर में सेना का अभ्यास रोक दिया। ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान अपनी मांग दोहराते हुए फायरिंग रेेंज को बंद करने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व रहे भाजपा युवा मोर्चा अखनूर के महामंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि फायरिंग रेंज को शिफ्ट करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर निर्णायक कदम उठाए जाने की जरूरत है। मामले को बढ़ता देख मंगलवार को एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। लोगों ने एसडीएम को बताया कि फील्ड फायरिंग रेंज जेड-2 सेक्टर पर सेना फायरिंग का अभ्यास करती है। अभ्यास के दौरान हम बरडोह गांव के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हमारा घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। हमारे पास मवेशी चराने और बकरियां चराने के अलावा कोई अन्य व्यवसाय नहीं है। जब जब सेना अभ्यास करने आती है तो हमारा गांव में आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है। लोग मवेशियों के चारे के लिए घास काटने भी नहीं जा सकते हैं। लोगों को घरों में बंद रहना पड़ता है। उसके लिए प्रशासन की तरफ से बरडोह के लोगों की सुध नहीं ली जा रही है।
लोगों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से हम कई बार मिल चुके हैं। इसके बावजूद हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हमारी मांग है कि फील्ड फायरिंग रेंज जेड-2 सेक्टर को बंद किया जाए और दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। लोगों की बात सुनने के बाद एसडीएम ने कहा कि सेना का अभ्यास होने दें। एक माह से पहले आपकी समस्या का हल किया जाएगा। इस रेंज को शिफ्ट करने के लिए हम उपायुक्त को लिखेंगे। जब तक रेंज शिफ्ट नहीं होगा तब तक आप लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर बरडोह से पंच रवि कुमार, संजीव कुमार, नंबरदार संसार चंद, चौकीदार यशपाल, कुलदीप राज, संजय कुमार और सैकड़ों लोग शामिल रहे।
फोटो अकपशन लोगों से बात करते एसडीएम खौड़