{"_id":"611ac9648ebc3e42d838711e","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu241681687","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग रेंज को शिफ्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग रेंज को शिफ्ट करने की मांग
विज्ञापन
गांव बरडोह के लो फील्ड फायरिंग रेंज केविरोध में प्रदर्शन करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। गांव बरडोह के लोगों ने सोमवार को फायरिंग रेंज जेड-2 सेक्टर में सेना का अभ्यास रोक कर जिला प्रशासन के लिखाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान रेेंज को बंद करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो अखनूर के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने किया। प्रदर्शन में गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
सुरेश शर्मा ने बताया कि फायरिंग रेंज पर सेना अभ्यास करती है। इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बरडोह गांव के लोगों के पास मवेशी और बकरियां चराने के अलावा कोई अन्य व्यवसाय नहीं है। अभ्यास के दौरान बरडोह गांव के लोगों का आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है। लोग चारे के लिए घास काटने भी नहीं जा सकते हैं। सरकार की तरफ से बरडोह के लोगों की सुध नहीं ली जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। इसके बावजूद हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हमारी मांग है कि फायरिंग रेंज को बंद किया जाए। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। क्योंकि बरडोह के लोगों को इस रेंज से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब बरडोह के लोगों ने रेंज पर बैठ कर सेना का अभ्यास रोक दिया। सुरेश शर्मा ने उपराज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि यहां से रेंज शिफ्ट की जाए और बारडोह के लोगों ने अब तय कर लिया है अब यहा अभ्यास नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर बरदोह से पंच रवि कुमार, पंच संजीव कुमार, लंबरदार संसार चंद, चौकीदार यशपाल, कुलदीप राज, संजय कुमार और सेकड़ों लोग शामिल रहे।
-------
हमने लोगों से कहा कि आप लोग सेना का अभ्यास चलने दें। हम लोग आपके मुआवजे के लिए उच्च अधिकारियों को लिखेंगे, लेकिन लोग एक ही बात पर अडे़ हैं कि इस रेंज को शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
-सुदेश कुमार शर्मा, तहसीलदार