फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

परगवाल में ग्रामीणों ने किया बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
परगवाल में ग्रामीणों बिजली बिभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
परगवाल। सीमा क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी क्षेत्र में बिजली कटौती और क्षेत्र को बबरन ग्रिड से जोड़ने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सरपंच रामस्वरूप शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभाग हर एक घंटे बाद एक घंटे की कटौती कर रहा है, जिससे गर्मी में बुरा हाल है। उनके बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं, लेकिन विभाग इसका स्थायी हल निकालने के बदले आंखें मूंदे है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके क्षेत्र को अखनूर ग्रिड के बदले बरन ग्रिड से जोड़ा जाए। क्योंकि अखनूर ग्रिड से उनके क्षेत्र को सुचारु बिजली नहीं मिल रही है। बार-बार कटौती हो रही है। उनका कहना था कि बिजली कटौती से सरहदी किसान भी चिंतित हैं। क्योंकि बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उनके खेतों में लगे पंपसेट नहीं चल पा रहे हैं, जिससे उनकी धान की फसल प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्र को बरन ग्रिड के साथ नहीं जोड़ा गया तो वह सोमवार को फिर से प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
विज्ञापन

बाद में प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र को बरन ग्रिड स्टेशन के साथ जोड़ने चिनाब पर बनने वाले पुल के निर्माण में तेजी और बड़ी नहर का कोई स्थायी हल, जिससे किसानों को लगातार पानी मिल सके, जैसे मुद्दे लिखे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, गारू राम, सोहनलाल समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ सीमावर्ती गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
रामगढ़ । सीमावर्ती गांव कमोर कैं प के लोगों ने मंगलवार बिजलीघर के बाहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत होने को कहा, लेकिन वे प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ दिन से हमारे क्षेत्र में बिजली अधिक गुल हो रही है, इससे लोग परेशान हैं।
गांव की महिलाओं ने कहा कि कुछ दिन से हमारा और बच्चों का बुरा हाल है। सरपंच कुलदीप वर्मा, चौंपा देवी, जगदीश भट्टी, पंच महेंदर सिंह, भगवान चौधरी, राम पाल, सुरेंद्र सिंह, इंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांव के लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन से बिजली के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आज मजबूर होकर सड़क पर उतरे हैं। लोगों ने दो से तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि दो तीन दिन में बिजली की समस्या को ठीक किया जाएगा, और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आपके गांव का मसला हल हो जाएगा। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

लटकी केबल से हो रही हादसे की आशंका
बाड़ी ब्राह्मणा। डोलिया क्षेत्र में तीन दिन से केबल की तार सड़क के बीच लटकी है। यह वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी है। कई लोग इसकी चपेट में भी आ चुके हैं। केबल हटाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यह केबल जमीन से लगभग साढ़े 5 फीट की ऊंचाई पर लटकी है। यह तार बिल्कुल तीखे मोड़ पर है, जिससे लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अचानक से तार आ जाने पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस तार को तुरंत से यहां से हटा देना चाहिए ताकि बड़ा हादसा न होने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed