{"_id":"60da1afa8ebc3e90ba777648","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu238334976","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलांवाला के लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलांवाला के लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पलांवाला के लोगों ने पीएचसी पलांवाला की जर्जर हालत की मरम्मत कार्य शुरू नहीं करने पर सोमवार को जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग की कि इमारत का जल्द से जल्द नए सिरे से निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन में पलांवाला की तीन पंचायतों के लोग शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने एक रैली निकाली जो पलांवाला बाजार से होते हुए पुलिस चौकी पहुंची। जहां चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। पलांवाला निवासी सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर फरजूल सिंह भाऊ, सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन प्रभात सिंह सहित अन्य ने कहा कि लगभग दो साल पहले स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी की इमारत की मरम्मत के लिए खाली कराया। क्योंकि यह बहुत जर्जर थी। इसका काम आज तक शुरू नहीं किया गया। गुस्साए लोगों ने कहा कि विभाग जल्द से जल्द इमारत की मरम्मत शुरू कराए। लोगों ने पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अगर जल्द मरम्मत शुरू नहीं की गई तो हमारा प्रदर्शन इससे भी उग्र हो जाएगा।
प्रदर्शनकारियाें ने बताया कि बीएमओ सुदर्शन कटोच ने हमें इमारत का जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन देकर सीएचसी पलांवाला को पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया था, इसके दो साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब तक इमारत की मरम्मत का काम ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
-----
पलांवाला की इमारत को विभाग ने अनसेफ डिक्लेयर किया था। इसके निर्माण के लिए हमने डीपीआर तैयार कर भेज दी है। हम खुद भटक रहे हैं। कभी खौड़ सीएचसी में और कभी पलांवाला पंचायत घर में। निर्माण तो सरकार को कराना है। हमारी कोशिश है जल्द से जल्द निर्माण शुरू किया जाए।
-सुदर्शन सिंह कटोच, बीएमओ