फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   advisory realese

Jammu News: प्रशासन की अपील, बिना काम घर से बाहर न निकले लोग

विज्ञापन
advisory realese
जम्मू। जिला प्रशासन ने तपती गर्मी को लेकर जरूरी हिदायतें और आम लोगाें से अपील जारी की है। जिला उपायुक्त सचिन कुमार ने बुधवार को एक बयान जारी कर लोगाें को बिना मतलब घरों से बाहर न निकलने को कहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गाें को बाहर न आने की नसीहत दी। आग लगने, स्वास्थ्य बिगड़ने पर कुछ जरूरी नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि मदद के लिए इन पर संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

आग लगने की घटना होने पर अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग से 101 पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य नंबर जिन पर संपर्क किया जा सकता है। इनमें फायर कंट्रोल रूम गांधी नगर 0191-2457705, रूप नगर 0191-2597522, गंग्याल 0191-2480026, कनाल हेड जम्मू 0191-2555260, अखनूर 01924-252481, आरएस पुरा 01923-265703, बिश्नाह 01923-237937, अरनिया 9149525773 शामिल हैं।
विज्ञापन

जंगल में आग लगने की स्थिति में लोग वन रेंज अधिकारी जम्मू- 9419175278 को रिपोर्ट कर सकते हैं। रेंज अधिकारी कालीधर- 914957008, रेंज अधिकारी बाहु-9419212594, रेंज अधिकारी जिंद्रा 9797596327 से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी चिकित्सीय आपात स्थिति में 108 पर कॉल करके या स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र या किसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा पर जाकर मदद मांगी जा सकती है। आपातकालीन परिचालन सेल जम्मू को सप्ताह के किसी भी दिन चौबीस घंटे 0191-2571616 पर सार्वजनिक आपात स्थिति के बारे बताया जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रामबाग ने घोषणा की है कि जम्मू क्षेत्र में अगले एक सप्ताह के दौरान लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed