{"_id":"6abc2a96059669d05302c777","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1026454-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वन विभाग में 10 रेंज अफसरों-फॉरेस्टरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वन विभाग में 10 रेंज अफसरों-फॉरेस्टरों के तबादले
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर वन विभाग में प्रशासनिक हित में 10 रेंज अफसरों और प्रभारी रेंज अफसरों (फॉरेस्टर) के तबादले किए गए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
महेश अबरोल को सुध महादेव रेंज से हटाकर रीजनल वाइल्डलाइफ वार्डन जम्मू के अधीन किया गया है। पवन शर्मा को जसरोटा रेंज, वरिंदर सिंह सलाथिया को नौशेरा रेंज और सुरिंदर सिंह चिब को सुध महादेव रेंज का प्रभारी बनाया गया है। मुनीश गुप्ता-II को एंटी-पॉलीथीन चेक पोस्ट लखनपुर, नसीर अहमद मलिक को कलाकोट रेंज और मोहम्मद सलीम चौधरी को बटोट रेंज भेजा गया है। सुरजीत सिंह को एग्रोस्टोलॉजी रेंज रियासी, कुशल सिंह को जंबू जू और अली मोहम्मद मीर को सोशल फॉरेस्ट्री रेंज बसोहली में तैनाती दी गई है। जंबू जू और विभिन्न वन रेंजों में प्रभारी अधिकारियों के बदलाव से विभागीय कामकाज का पुनर्गठन हुआ है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लुक-आफ्टर चार्ज से पदोन्नति में कोई प्राथमिकता का अधिकार नहीं मिलेगा। तबादले अदालत में लंबित रिट याचिकाओं के फैसले के अधीन रहेंगे। जिन अधिकारियों को वर्तमान पद से हटाया गया है लेकिन नई पोस्टिंग नहीं दी गई, उन्हें विभागाध्यक्ष को रिपोर्ट करना होगा। आदेश चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (सेंट्रल) डॉ. कुमार एमके, के अनुमोदन से जारी हुआ है।