{"_id":"651497ebb64534d6140f3764","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jam1006-211507-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंडलायुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंडलायुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संभाग में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। ये निर्देश मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जारी किए। मंडलायुक्त ने समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, शहरी स्थानीय निकाय, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, जेपीडीसीएल, जलशक्ति, स्कूल शिक्षा, कृषि और संबद्ध विभागों, रोजगार, आईसीडीएस, उद्योग, भेड़पालन और पशुपालन विभाग में चल रहीं योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की।
ग्रामीण संपत्तियों के बेहतर रखरखाव के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से एक प्रभावी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पीएमएवाईजी के तहत भूमिहीन व्यक्तियों को घरों के आवंटन को प्राथमिकता देने और आवास प्लस योजना की सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में पीएमएवाई-यू मामलों की संतृप्ति में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। जल जीवन मिशन, सड़क कनेक्टिविटी, समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में डीसी सचिन कुमार वैश्य ने जिला कैपेक्स, यूटी घटकों के तहत भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों के साथ-साथ जिले में चल रहे प्रमुख परियोजनाओं, विकास कार्यों पर अपडेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।