फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adininistration

शहर में पेड़ काटने के लिए वन विभाग नहीं नगर निगम देगा अनुमति

विज्ञापन
adininistration
जम्मू। अब नगर निगम के पास ट्री अथारिटी की शक्ति आ गई है। पहले वन विभाग के माध्यम से शहर में पेड़ों का कटान होता था, जिसके लिए मंजूरी लेने में काफी समय लगता था। इस संबंध में जनरल हाउस की बैठक में हाउसिंग कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह ने प्रस्ताव लाया था, जिसे हरी झंडी मिल गई है। सचिवालय की मंजूरी के बाद आदेश नगर निगम को पहुंच गए है। अब पौधे लगाने और काटने का अधिकार नगर निगम के पास ही रहेगा।
विज्ञापन

इससे घरों के ऊपर आए या फिर सड़कों के किनारे सूखे पेड़ हों नगर निगम से अनुमति लेने के बाद इन्हें काटा जा सकेगा। इसके अलावा शहर में अब बरसात में पौधरोपण करवाने की शक्ति भी नगर निगम को मिल गई है। इसके तहत नगर निगम अपने स्तर पर शहर में पेड़ लगवा पाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग के चक्करों से मिली निजात
पहले लोगों को घरों के आगे से पेड़ काटने के लिए वन विभाग के चक्कर पर चक्कर काटने पड़ते थे। इस प्रक्रिया के मंजूरी के लिए दो-तीन साल लग जाते थे। अब नगर निगम के पास शक्ति आने के बाद समस्या हल हो गई है। नगर निगम की टीमें जांच करेंगी, जिसके बाद पेड़ काटने को अनुमति दी जाएगी। वहीं, शहर में सूखे पेड़ों को हटाने का भी रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को ट्री अथारिटी पावर मिल गई है। इस संबंध में हाउस में प्रस्ताव लाया गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। नए आदेश के तहत पेड़ काटने और पौधरोपण के लिए नगर निगम ही फैसला लेगा। पहले काम करवाने के लिए वन विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे।
-राजेंद्र सिंह, हाउसिंग कमेटी, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed