फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   actor tom alter arrived in srinagar

कश्मीर से प्यार का संदेश लेकर जाउंगा : टॉम आल्टर

Wed, 11 May 2016 06:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 11 May 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
actor tom alter arrived in srinagar
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार टॉम आल्टर - फोटो : PTI
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार टॉम आल्टर ने कहा कि उनका कश्मीर के साथ एक विशेष रिश्ता है। ‘मैं यहां प्यार का संदेश लेकर आया हूं और प्यार का संदेश लेकर जाउंगा।’ वे आजकल फिल्म सरगोशियां की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं, जिसे फिलहाल गुलमर्ग की हसीन वादियों में फिल्माया जा रहा है। 
विज्ञापन


वह मंगलवार को श्रीनगर में थे। इस दौरान वह भावुक हो गए। इसकी वजह थी 1984 में राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की शूटिंग के करीब 32 साल बाद किसी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 60 वर्षों से कश्मीर आते रहे हैं। डल झील में ही तैराकी सीखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरगोशियां फिल्म का गुलमर्ग में शूट काफी अच्छा रहा और जन्नत में होने का अहसास हुआ। जब बॉलीवुड में कश्मीर और कश्मीरियों की ‘रूढ़िवादिता’ पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अन्य समुदायों को भी फिल्म उद्योग ने रूढ़ीबद्ध किया था। गलतफहमी दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि कश्मीरियों को मुंबई आकर फिल्में बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिल्म के प्रोड्यूसर इमरान खान ने कहा कि सरगोशियां फिल्म में किसी प्रकार की हिंसा नहीं है। इसमें पात्र कश्मीरी है, जो कश्मीर में जिंदगी के बारे में सीख रहा है। टॉम इसमें अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर का किरदार निभा रहे हैं।


गौरतलब है कि इमरान खान द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से कश्मीर में हो रही है। इस फिल्म में टॉम के अलावा फरीदा जलाल, आलोक नाथ, शाहबाज खान, खालिद सिद्दीकी और सारा खान भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed