{"_id":"5df3eaf28ebc3e87e86b1968","slug":"accident-samba-news-jmu199302288","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ जवान की गई जान, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ जवान की गई जान, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे कमलेश
Sat, 14 Dec 2019 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से वापस लौट रहे अर्द्ध सैनिक बल में शामिल एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की शुक्रवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उसकी शिनाख्त 149वीं वाहिनी में तैनात इंस्पेक्टर कमलेश यादव निवासी कटरारी, देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीर में लंबे समय से तैनात सीआरपीएफ की कंपनी वापस जा रही थी। शुक्रवार को वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहरी हुई थी।
तभी अचानक इंस्पेक्टर कमलेश यादव को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। जब तक उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव कंपनी के अधिकारियों को सौंप दिया गया।