{"_id":"636177562b285526941f02e6","slug":"accident-rspura-news-jmu271366085","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू मार्ग पर गांव कोटली शाह दौला में शिव मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जीएमसी ले जाया गया। मृतक की पहचान पंकज शर्मा (25) पुत्र यशपाल निवासी कोटली गाला बाना, जबकि घायल युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र (22) विजय कुमार निवासी गुलाबगढ़ बस्ती सुचेतगढ़ के रूप में हुई है। मृतक युवक छात्र है।
यह हादसा तब हुआ जब आरएस पुरा की ओर से आ रही एक बस नंबर जेके 21ए 1189 कोटली शाह दौला के पास स्थित शिव मंदिर के सामने जम्मू से आ रहे एक मोटरसाइकिल जेके 02 एन 4387 सवार को चपेट में ले लिया। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक पंकज शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको स्थानीय लोगों ने तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंचाया। इधर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में लिया।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसको लेकर काफी रोष जताया। मौके से बस चालक व परिचालक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने रोष स्वरूप बस में तोड़फोड़ कर दी। अगर पुलिस समय पर न पहुंचती तो लोग बस में आग भी लगा सकते थेे। पुलिस ने उस स्थान से बस को दूसरे स्थान पर भेज दिया। स्थानीय पंचायत के सरपंच बद्रीनाथ शर्मा ने कहा कि सरकार व प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लंबे समय से मुख्य मार्ग की हालत खस्ता है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
समाज सेवक चौधरी मोहन सिंह ने भी दुर्घटना पर खेद जताते हुए आरोप लगाया कि सड़क की हालत पर ध्यान न देने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेदार है। इस तरह स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।