फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

करंट लगने पर मृतक लाइनमैन के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
accident
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल में शनिवार को पुलिस ने मृतक लाइनमैन सुनील कुमार के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। शुक्रवार शाम को सीमावर्ती गांव चकरोई में हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करते समय लाइनमैन सुनील कुमार पुत्र सोहन लाल की करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने सरकार व बिजली विभाग से राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। वो मांग करते हैं कि उसको सरकारी लाभ दिया जाएं।
विज्ञापन

लाइनमैन व वर्कर एसोसिएशन राज्य प्रधान आशिक हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने आरएस पुरा पहुंच परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ सरकार से मांग की, मृतक लाइनमैन को सरकारी सभी लाभ दिए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है, जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन को जान गंवानी पड़ी है। हुसैन ने कहा कि इससे पहले भी काफी लाइनमैन काम करते हुए जान गवां चुके हैं। उनके परिवार आज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि बिजली विभाग के पास न तो बेहतर औजार हैं और न ही दूूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लाइनमैन और दूसरे बिजली कर्मियों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed