{"_id":"5f10baeb8ebc3e63d016a144","slug":"accident-jammu-city-news-jmu21446647","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकुटा नगर की मराठा बस्ती रेड जोन, कई इलाके सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकुटा नगर की मराठा बस्ती रेड जोन, कई इलाके सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के बठिंडी इलाके में एक साल के मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई। बच्चा मां के साथ जा रहा था। बठिंडी के पास तेज रफ्तार वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, बच्चा मां के हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गया और वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। हालांकि इस हादसे में मां को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बठिंडी में रहने वाली रोहिंग्या महिला नूर बानो अपने एक साल के बच्चे नूर अनाश के साथ किसी काम से जा रही थी। बच्चा उसने गोद में उठाया था। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने बच्चे और मां को जीएमसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे वाली जगह पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालक का पता लगाया जा सके। चौकी प्रभारी कमल किशोर का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
---------------------------
उधमपुर के उमाड़ा मोड़ पर गिरा स्कूटी सवार, मौत
जम्मू। उधमपुर के उमाड़ा मोड़ पर वीरवार को स्कूटी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुरम चंद (52) घड़ी का रहने वाला था। वह किसी काम से स्कूटी पर जा रहे थे। तभी स्कूटी बीच सड़क में पलट गई और इसमें संरम चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जीएमसी जम्मू लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
---------------------------
गंग्याल में पंखा लगाते करंट से व्यक्ति की गई जान
जम्मू। शहर के गंग्याल क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखा गया है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला राम मूरती इस समय गंग्याल में रहकर मजदूरी करता था। वीरवार को वह अपने कमरे में टेबल फैन लगाने लगा तो उसको करंट लग गया,ें जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।