फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in pulwama, four death

Jammu News: पुलवामा के अवंतिपोरा में बस पलटने से बिहार के चार मजदूरों की मौत, 28 घायल

विज्ञापन
accident in pulwama, four death
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में बस पलटने से बिहार निवासी चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हुए हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के इलाज में कोताही न बरतने की हिदायत दी है। वहीं, प्रशासन ने मृतक परिवारों को एक लाख और घायलों को 25 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार जम्मू से श्रीनगर जा रही तेज रफ्तार बस जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में 32 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को समीपवर्ती अस्पताल के लिए भेज दिया। हालांकि, उनमें से तीन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य ने उपजिला अस्पताल पंपोर में दम तोड़ा है। इस बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को हिदायत दी कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाए। जिला प्रशासन मरने वाले लोगों के परिवार के साथ संपर्क में हैं। मृतकों के परिवार के प्रति शोक जताते हुए उन्हें घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उधर, डीसी पुलवामा बशीर उल हक चौधरी ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को एक लाख और गंभीर रूप से घायलों को 25 हजार व अन्य घायलों को 10 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन


बिहार सरकार ने दो लाख की सहायता दी
बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क दुर्घटना में मरने वालों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हादसे में चार प्रवासी मजदूरों की मौत गहरी क्षति है। इसके साथ ही 28 घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मृतक मजदूरों के परिवार को दो लाख रुपये सहायता की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों की गई जान
पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में नसरुद्दीन अंसारी निवासी खैरावा टोला पकड़ी हरदीतेरा (पश्चिमी चंपारण), राज करण दास निवासी गोबिंदपुर किशनगंज, सलीम अली निवासी हाकिमनगर चिल्हापारा, कटिहार और कैसर आलम निवासी बीरनगर शरीफनगर कटिहार के रूप में हुई है। सभी निवासी बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed