फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in jammu

Jammu News: छन्नी में ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला

विज्ञापन
accident in jammu
जम्मू। शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें एक सब्जी विक्रेता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को छन्नी इलाके में सुंजवां सैन्य गेट के सामने पैदल चल रहे 70 वर्षीय निर्मल सिंह को एक ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह ने उक्त बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। वहीं एक मार्च को भगवती नगर के रहने वाले 70 वर्षीय मंगा राम को स्कूटी पर जाते समय रेलवे पुल नरवाल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जीएमसी में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed