फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

हंबल नाला क्षेत्र में टिप्पर खाई में गिरा, दो की मौत

विज्ञापन
accident
डोडा। जिला डोडा के खलैनी-मरमत लिंक सड़क मार्ग पर हंबल नाला क्षेत्र में एक टिपर के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा मंगलवार की शाम शाम बजे के करीब पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टिप्पर (जेके 02 बीडब्ल्यू 1816) बजरी लेकर मरमत की ओर जा रहा था। इस दौरान जहां हंबल नाला गांव के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर आठ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। इस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान मोहन सिंह पुत्र करमचंद निवासी गादी भगवा (डोडा) और सुभाष कोतवाल पुत्र बद्रीनाथ निवासी घटा मोड (भद्रवाह) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और लगभग आठ सौ फुट गहरी खाई से दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इससे गुस्साए लोगों ने प्रशासन तथा जिलाधीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी सन्नी ने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क की जर्जर हालत व तीखा मोड़ होना हादसों की मुख्य कारण है। अब तक कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। बताया कि लोगों के रोष को देखते हुए कुछ दिन पहले यहां पर ठेकेदारों ने काम लगाया था परंतु प्रशासन ने उसे बिना कारण बताए बंद करवा दिया। बुधवार को मरमत-खलैनी सड़क मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। कहा कि जब तक डीसी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक सड़क मार्ग को नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed