{"_id":"61098e658ebc3eaab91c57e5","slug":"accident-billawer-news-jmu2408294132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के किशनपुर डूंगाडा गांव में एक तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर नाले में लुढ़क गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी चार लोगों को खरोंच तक नहीं आई।
यह हादसा मंगलवार शाम पांच बजे के बाद हुआ। गढ़ गांव के चार लोग कार (डीएल 11सीए 0922) पर सवार होकर किशनपुर गांव की तरफ जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर नाले में लुढ़क गई। हालांकि, कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन विभाग इन लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेज गति से सड़कों पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करे। जिससे आए दिन इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह में बिलावर की सड़कों पर चार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें तीन लोगों की जान चली गई है, वहीं कई लोगों का इलाज अब भी अस्पतालों में चल रहा है।