{"_id":"602a8d3887700e539703d5c2","slug":"accident-at-ragi-nallah-doda-nh-244-union-territory-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा, पलक झपकते ही काल के गाल में समाए छह लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा, पलक झपकते ही काल के गाल में समाए छह लोग
Mon, 15 Feb 2021 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य जारी है। अंधेरा अधिक होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि ईको कार जोकि डोडा से बटोटे की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर रागी नाला में जा गिरी। हादसे में एक नाबालिग सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। छह शव बरामद कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चला है। दुर्घटना स्थल से बरामद दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही प्रशासन उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आईईडी पर उर्दू में लिखा था- यह साइड दुश्मन की तरफ रखें, बेहद खौफनाक थी जम्मू को दहलाने की साजिश
विज्ञापन