{"_id":"635ecf714458ab5c23438451","slug":"aag-akhnoor-news-jmu271221025","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: अखनूर में सवारियों को ले जा रहे वाहनों में लगी आग, यात्रियों को बमुश्किल बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: अखनूर में सवारियों को ले जा रहे वाहनों में लगी आग, यात्रियों को बमुश्किल बचाया
Mon, 31 Oct 2022 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:54 AM IST
सार
चौकी चौहरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कटोज ने बताया कि वाहन में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, मगर वाहन पूरी तरह जल गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अखनूर में वाहन में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखनूर में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरे वाहन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वाहन जलकर राख हो गया। वाहन में सवार करीब 20 यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से नौशेरा जा रहा वाहन जेके 12- 8584 में चौकी चौहरा के पास मुख्य रोड कप्पा काला के पास पहुंचने पर उसमें आग लग गई। चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार 20 यात्रियों को बमुश्किल उतारा लिया गया। चालक वाहन को चलाते हुए पास में बहते नाले के पास ले गया तब तक उसमें भीषण आग लग गई थी।
विज्ञापन
दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब वाहन जलकर राख हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
यात्रियों का कहना था कि अगर समय रहते टैंपो से यात्री नहीं उतरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। चौकी चौहरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कटोज ने बताया कि वाहन में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, मगर टैंपो जल कर राख हो गया है, मामले की जांच की जा रही है।