फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A soldier lost his life due to firing in Sunjwan army camp

J&K: सुंजवां सैन्य कैंप में गोलियां चलने से जवान की गई जान, सेना ने आठ घंटे बाद बताया- आतंकी हमला नहीं

Tue, 03 Sep 2024 05:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
A soldier lost his life due to firing in Sunjwan army camp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

सेना के सुंजवां सैन्य कैंप में गोलियां चलने से सोमवार को एक जवान की मौत हो गई। वारदात को लेकर दिनभर उथल-पुथल मची रही। आतंकी हमले की आशंका जताई गई। पुलिस के आला अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, करीब 8 घंटे बाद सेना ने साफ किया कि आतंकी हमला नहीं था।

विज्ञापन


जवान की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सैन्य कैंप में तीन से चार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पता चला कि संतरी के तौर पर तैनात पंजाब के तरनतारन के रहने वाले कुलदीप सिंह खून से लथपथ होकर गिर गए। उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल सतवारी पहुंचाया गया। सेना और पुलिस ने बयान जारी करके कहा कि क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) भी मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने सुंजवां के नजदीक गुज्जर कॉलोनी का हर घर खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed