{"_id":"685db723b64010ee9500453d","slug":"a-person-was-caught-and-tied-to-a-pole-on-the-charge-of-stealing-a-sack-of-wheat-rspura-news-c-274-1-rsp1001-102006-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गेहूं की बोरी चोरी के आरोप में व्यक्ति को पकड़ खंभे से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गेहूं की बोरी चोरी के आरोप में व्यक्ति को पकड़ खंभे से बांधा
Fri, 27 Jun 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। रामबाग मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने चोरी करने के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति को खंभे से बांध दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक दुकान से गेहूं की एक बोरी चोरी हो गई थी। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान की। 10 दिन बाद आरोपी वापस उस इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा, तो दुकानदार ने उसे पकड़कर खंभे के साथ बांध दिया। पूछताछ पर उसने गेहूं की बोरी चोरी करना कबूल लिया। आरोपी की पहचान मुन्ना निवासी भटियाड़ी बिश्नाह के रूप में हुई है।
पूछताछ में यह भी पता चला कि वह नशे की आपूर्ति के लिए चोरी को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों का साफ तौर पर कहना है कि चोरी को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।