{"_id":"570401114f1c1b1b37c8112f","slug":"a-militant-killed-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को दो स्थानों पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलवामा में एक आतंकी मारा गया। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो पाया है। वहीं कुपवाड़ा में आतंकी भागने में सफल रहे। इनकी तलाश के लिए जवान सर्च अभियान चला रहे हैं।
सुरक्षा बल के जवानों को पुलवामा के गुंडूरा गांव में हिजबुल मुजाहिदीन के कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसओजी, सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के जवानों ने एक मकान में छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने जवानों पर धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी।
देर शाम तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया। इस मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। रात में भी रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही।

मुठभेड़ के दौरान प्रदर्शन में एक दर्जन जख्मी
इलाके में सर्च अभियान जारी
- फोटो : PTI
दूसरी ओर कुपवाड़ा जिले के दर्दपुरा (लोलाब) में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षा बलों को मिली। सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने दर्दपुरा के जिंदयाल गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी भाग निकले।
वहीं पुलवामा में मंगलवार को दोपहर मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
उनका मकसद सुरक्षा बलों का ध्यान बांट कर आतंकियों को फरार कराना था। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की गई। सूत्रों के अनुसार एक प्रदर्शनकारी गोली से भी जख्मी हुआ है, जबकि दर्जन भर घायलों को जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया है।