फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A dead body was found floating in the Jeevan Nagar canal in Jammu

Jammu: जीवन नगर नहर में तैरता हुआ मिला शव, मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 12 Jul 2025 06:23 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 12 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

जम्मू के जीवन नगर में रनवीर नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने देख कर पुलिस को सूचना दी। शव को जीएमसी अस्पताल भेजा गया है और पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
A dead body was found floating in the Jeevan Nagar canal in Jammu
जीवन नगर नहर में तैरता हुआ मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत जीवन नगर में महंत बचित्र सिंह कालेज के पास रनवीर नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शव को पानी में तैरता हुआ देखा गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने डंडों के साथ शव को पानी से एक तरफ लाया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया। पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शव शवगृह में रखा गया है। सतवारी पुलिस ने मृतक की तस्वीर जिला पुलिस कंट्रोल रूम के साथ साझा की है। ताकि पता लगाया जा सके कि वह कहां का रहने वाला है। 

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में लुधियाना का श्रद्धालु रेलपथरी के पास ग्लेशियर में कूदा
रेलपथरी में लापता अमरनाथ यात्री का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया गया है। अमरनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए तीर्थयात्री का पता लगाने के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) और सेना की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। खोज अभियान में डॉग स्क्वायड और अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

पता चला है कि लुधियाना निवासी सुरिंदर पाल अरोड़ा सात लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा पर पर गया था। बीती रात लगभग 12:30 बजे बुरिमर्ग से रेलपथरी की ओर पहुंचने पर वह हाई ऐल्टीट्यूड बीमारी से ग्रस्त हो गया। वह अचानक अजीब व्यवहार करने लगा।

वह ऊपर-नीचे दौड़ने लगा और ठंडे पानी से नहाने लगा। बाद में वह जेड मोड़ ग्लेशियर के पास रेलिंग से कूद गया। पुलिस टीमों और कई माउंटेन रेस्क्यू टीमों ने समन्वित साझा खोज अभियान शुरू किया है। इसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जेकेपी, सीआरपी, वीएचजीएस और अन्य एजेंसियां शामिल हैं। लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए ड्रोन सेवाओं का भी उपयोग किया जा रहा है। सुरिंदर पाल अरोड़ा का शव बरामद करने के लिए खोज अभियान जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में लुधियाना का श्रद्धालु लापता, Z-Morh ग्लेशियर में कूदा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed