फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   9 terrorists killed by Indian Army in last 24 hrs in Kashmir valley

जम्मू-कश्मीरः सेना ने 24 घंटे में मार गिराए 9 आतंकी, जेसीओ सहित 5 जवान शहीद

Sun, 05 Apr 2020 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
9 terrorists killed by Indian Army in last 24 hrs in Kashmir valley
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पांच दिनों से चल रहे आपरेशन में रविवार को पांच आतंकियों को मार गिराने में सेना को सफलता मिली। इस बीच मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए। दो जवान भी घायल हुए हैं। इनका सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


केरन सेक्टर में एलओसी पर तैनात जवानों को 5-6 आतंकियों के ग्रुप के घुसपैठ कर दाखिल होने का इनपुट पिछले बुधवार को मिला था। इस सूचना के आधार पर सेना ने आवूरा, कुमकाडी, जुरहामा सफावाली, बटपोरा, हायहामा आदि इलाकों की घेराबंदी कर ली। चौथे दिन शनिवार की शाम को आतंकियों की मूवमेंट देखने के बाद जामगुंड इलाके के रंगदूरी, गुगुलदारा तथा तीन बहक में इलाइट पारा ट्रूपर को भेजा गया। 
विज्ञापन


घेरा सख्त होते देख जंगल में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। पूरी रात फायरिंग होती रही। सेना की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए। इस दौरान पांच जवान भी घायल हो गए। सभी को यहां से निकाल कर सेना के अस्पताल में पहुंचाया गया। सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान जेसीओ समेत पांच जवानों ने दम तोड़ दिया। कुछ और घायल जवान उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। छिपे आतंकियों की तलाश के लिए पैरा कमांडो को भी लगाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई बचा न रह जाए। पूरे ऑपरेशन में 4 पैरा, 41 राष्ट्रीय राइफल्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स, 8 जाट रेजीमेंट तथा एसओजी कुपवाड़ा लगा हुआ है। आसपास के जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया गया है।

सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि खराब मौसम तथा दुर्गम इलाके के बाद भी जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। घायल जवानों को जल्दी निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में खराब मौसम बाधा बन गया।

ये जवान हुए शहीद

9 terrorists killed by Indian Army in last 24 hrs in Kashmir valley
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी

शहीद जवानों में सूबेदार संजीव कुमार (हिमाचल प्रदेश), हवलदार देवेंद्र सिंह (उत्तराखंड), बाल कृष्ण (हिमाचल प्रदेश), अमित कुमार (उत्तराखंड) तथा छतरपाल सिंह (राजस्थान) शामिल हैं। 

24 घंटे में नौ आतंकियों का काम तमाम
घाटी में पिछले 24 घंटे में नौ आतंकियों का सेना ने काम तमाम किया है। शनिवार को कुलगाम जिले में हिजबुल के चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। रविवार को केरन सेक्टर में पांच घुसपैठिए मार गिराए गए। पिछले कुछ दिनों से सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed