फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ...पांच मिनट में जलकर राख हआ सामान

जम्मू में पांच मिनट के भीतर 70 झुग्गियां जलकर राख, मामले की जांच जारी

Tue, 22 May 2018 06:19 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
...पांच मिनट में जलकर राख हआ सामान
जलकर नष्ट हुआ सामान - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू। हर तरफ बिखरी राख, उसके बीच बैठी महिलाएं और चेहरों पर भविष्य की चिंता। आंखों के सामने जला हुआ सामान। थोड़ा-थोड़ा करके जो सामान बनाया था, वो सब पांच मिनट में ही राख हो गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह बच्चों के खाने तक की व्यवस्था नहीं, भूख प्यास से छटपटाते बच्चों की फूटी किस्मत पर बिलखते बच्चे। यह तस्वीर त्रिकुटा नगर के मराठा कालोनी में बनीं कुल 70 झुग्गियां शुक्रवार की देर रात जल कर राख होने के बाद की है।
विज्ञापन


हादसे में सैकड़ों लोगों का आशियाना जल गया। हादसे में लोग सिर्फ अपने तन पर पहने कपड़ों को ही बचा पाए। इसके अलावा उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। कई लोगों ने पैसे जमा करके रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अंदर ही जल गए। एक महिला ने बताया कि उसने दस हजार रुपये मुश्किल से पाई-पाई जमा करके रखे थे। वो सब जल गए। इसके अलावा कई लोग हैं, जिनके घरों का जरूरी सामान था। वह लोग कुछ नहीं बचा पाए।

संभलने का मौका ही नहीं मिला
लोगों ने बताया कि रात को 12.30 बजे आग लगी। तब सभी लोग सो रहे थे। आग एकदम से फैल गई। यदि वह अपना सामान बचाने की कोशिश करते तो खुद जिंदा जल जाते। वह जो कपड़े पहने थे, उन्हीं को पहने हुए बाहर भागे और किसी तरह से खुद को बचा लिया। लेकिन उनका सारा सामान जल गया।

कई लोगों ने मदद की
कुछ लोगों ने श्रमिकों को त्रिपाल दी। ताकि वह लोग अपना सिर छुपा सकें। एक संस्था की ओर से लोगों में बर्तन बांटे गए, ताकि वह लोग खाना खा सकें। लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से उनकी मदद करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। खुद उन लोगों ने बंदोबस्त कर खाना बनाया और बच्चों को खिलाया।

बच गई रोहिंग्या बस्ती भी

...पांच मिनट में जलकर राख हआ सामान
Rohingya Muslims
इन झुग्गियों में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं। जबकि पास में ही रोहिंग्या बस्ती भी है। शुक्रवार जब आग लगी तो हवा उस तरफ थी, जिस तरफ झुग्गियों के आगे खाली मैदान था। यदि रात को हवा दूसरी तरफ होती तो पास में बनी रोहिंग्या बस्ती भी इसकी चपेट में आ जाती।

ऐसा होने पर 100 के करीब झुग्गियां और जल जातीं। वर्ष 2016 में नवंबर माह में भटिंडी इलाके में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जब 50 से अधिक झुग्गियां जल गई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। 174 के तहत मामले की जांच शुरू की गई है। जिस शख्स की यह जगह है, उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बिना अनुमति के लोगों को इस तरह से रखने पर कार्रवाई हो सकती है।

शहर में हजारों झुग्गियां बन सकती है खतरा

शहर के कई इलाकों में झुग्गियां बनी हुई हैं। इनमें श्रमिक और रोहिंग्या रहते हैं। यह सभी झुग्गियां मोम और लकड़ियों से बनी हुई हैं। इन झुग्गियों में बिजली की व्यवस्था सबसे अधिक खतरे वाली है। क्योंकि झुग्गियों के बीच aहर जगह तारें आपस में उलझी हुई हैं। एक जरा सी चिंगारी तार से निकले तो सब कुछ जल कर राख हो जाएगा। शहर में यह झुग्गियां खतरे से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed