{"_id":"5a736dbd4f1c1b8b268b7c89","slug":"81517514173-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 13 के लोग उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 13 के लोग उतरे सड़क पर
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नाला ब्लाक होने के कारण पानी निकासी न होने के विरोध में वीरवार को वार्ड-13 के लोग नगर परिषद के खिलाफ बिफर गए। उन्होंने परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कीद्घ
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहीं संतोष रानी, खेमराज वर्मा, राहुल बिलौरिया ने कहा कि एक साल से उन्हें पानी निकासी न होने के कारण दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसे लेकर वह विधायक, जिला प्रशासन और नगर परिषद के पास जा चुके हैं और लिखित में भी मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी पहल नहीं हो पाई है। एक माह पहले पत्र के बारे में पूछा गया लेकिन न तो पत्र को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों ने कोई जवाब दिया और न ही कोई स्पष्ट कारण बताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कठुआ में डेंगू के मामले सामने आए थे। इसका कारण भी गंदगी ही है, लेकिन नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नगर परिषद से कर्मचारी आते हैं और वह मौका मुआयना करके चले जाते हैं। इतने समय में न तो उन्होंने कोई व्यवस्था की और न ही लोगों की समस्या का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे।