फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अरशी कलस को बनाया अंबेसडर ऑफ गर्ल्स चाइल्ड

उधमपुर की बेटी अरशी कलस को बनाया एंबेसडर ऑफ गर्ल्स चाइल्ड

Thu, 18 Jan 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
अरशी कलस को बनाया अंबेसडर ऑफ गर्ल्स चाइल्ड
Aarshi Kalas - फोटो : file photo

उधमपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की तरफ से डीसी कार्यालय में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलर्स चैनल पर शुरू होने वाले राइजिंग स्टार जूनियर में स्थान पक्का करने वाली उधमपुर की बेटी अरशी कलस को जिले में एंबेसडर आफ गर्ल्स चाइल्ड बनाने का एलान किया गया।

विज्ञापन


अरशी कलस को अंबेसडर बनाने के बाद डीसी रविंद्र कुमार ने कहा कि अरसी कलस ने जिले का नाम राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोशन किया है। अरशी कलस अन्य लड़कियों के लिए अब प्रेरणा बन चुकी है, इसलिए उसे उधमपुर का गर्ल्स चाइल्ड का अंबेसडर बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ भेदभाव खत्म करके ही हक दिलाया जा सकता है। लिंग अनुपात एक गंभीर चिंता है। इस भेदभाव को अब खत्म करने का समय आ गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत अब लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पहली बार उधमपुर में 24 जनवरी को लड़कियों का दंगल आयोजित होने जा रहा है, जिसमें दूसरे राज्यों की पहलवान भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक की लड़कियों की सही संख्या की जानकारी के लिए जल्द ही एक सर्वे भी शुरू किया जाएगा और यह सर्वे पल्स पोलियो अभियान का हिस्सा रहेगा।


उन्होंने स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों से अपील की कि वह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा बनकर लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर एसीआर सुभाष डोगरा, डीआईओ अंग्रेज सिंह, एडी प्लानिंग दर्शन कुमार व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed