{"_id":"5bc711f7bdec22697a0f3303","slug":"71539772919-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से रात एक बजे स्ट्रांग रूम पहुंची ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से रात एक बजे स्ट्रांग रूम पहुंची ईवीएम
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चिनैनी के सात वार्डों में हुए निकाय चुनाव में इस्तेमाल की कई सात ईवीएम राजमार्ग पर लगे जाम के कारण बुधवार देर रात करीब सात बजे स्ट्रांग रूम पहुंची। करीब आठ घंटे तक ईवीएम लेकर आ रहे कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी जाम के कारण परेशानियों से जूझने को मजबूर रहे।
बुधवार शाम करीब चार बजे निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद शाम करीब छह बजे ईवीएम को लेकर टीम उधमपुर के लिए निकली, लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद जाम में फंस गए। इसी बीच नरसू में ट्रक के पलटने के बाद जाम की समस्या दुगनी हो गई। जब पुलिस को ईवीएम लेकर जा रही टीम के फंसने की सूचना मिली तो उधमपुर से भी पुलिस की एक टीम को नरसू की तरफ रवाना कर दिया गया। भेजी गई टीम ने जाम को खुलवाकर टीम को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे फंसे हुई टीम के लिए राजमार्ग पर रास्ता साफ करवाया गया। जाम से निकलने के बाद रात करीब एक बजे ईवीएम लेकर कर्मचारी डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचे।