फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   610 infected, 809 cured

610 संक्रमित, 809 ठीक हुए

विज्ञापन
610 infected, 809 cured
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पा लेने से लोगों को कुछ राहत मिली है। खासतौर पर मृत्युदर में तेजी से गिरावट आई है। प्रदेश में शनिवार को 6 लोगों की मौत हुई। इसमें जम्मू संभाग से 4 और कश्मीर से 2 मौतें हुईं। जीएमसी जम्मू में कई महीनों बाद चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में 610 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 247 और कश्मीर से 363 मामले हैं। वहीं 809 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 405 और कश्मीर से 404 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक 77288 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 31061 और कश्मीर से 46227 मरीज हैं। जिला जम्मू में शनिवार को 116 नए संक्रमित मामले मिले। इसी तरह राजोरी से 16, उधमपुर से 10, डोडा से 17, कठुआ से 8, पुंछ से 11, सांबा से 8, किश्तवाड़ से 38, रामबन से 19, रियासी से 4 और श्रीनगर से 129 मामले हैं।
विज्ञापन

चौबीस घंटे में जीएमसी में 724 ऑक्सीजन सिलिंडर उपयोग में लाए
जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी और एसोसिएटेड कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए 724 ऑक्सीजन सिलेंडर उपयोग में लाए गए। इसमें जीएमसी में 698, सीडी अस्पताल में 26 सिलेंडर इस्तेमाल किए गए। जीएमसी में 600 और सीडी अस्पताल में 83 सिलेंडर का बफर स्टाक उपलब्ध है। अधीक्षक डॉ. दारा सिंह के अनुसार जीएमसी में वर्तमान में 77 कोविड मरीज भर्ती हैं। इसमें आइसोलेशन वार्ड में 18, सीसीयू में 13, वार्ड 3 में 29, एचडीयू में 17 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। इनमें 12 मरीजों को बिपाप सुविधा और 2 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। सीडी अस्पताल में 31 मरीजों को आक्सीजन की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed