लेह लद्दाख घूमने गए 6 डॉक्टरों का ग्रुप हुआ लापता, 10 दिन पहले निकले थे घर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक बर्फवारी के कारम लेह और मनाली के बीच लगभग 150 पर्यटक फंस गए हैं। उनका दुनिया से संपर्क कट गया है। पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर हैं। कुछ को कैंपों में जगह दी गई है। जयपुर से लोह आए छह डॉक्टर लापता हैं। कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण पर्यटकों के बारे में सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं। लेह के एसपी सरगुन शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि मंगलवार सुबह से बर्फ को हटाने का काम शुरू होगा। फंसे लोग लेह, मनाली और केलांग के हिश्सों में हो सकते हैं।
एसपी ने कहा कि जयपुर से आए डॉक्टर भी इन फंसे पर्यटकों में शामिल हो सकते हैं। बर्फ हटने, रास्ता चालू होने और कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद ही फंसे पर्यटकों के बारे में सूचनाएं मिल पाएंगी। लापता डॉक्टरों के बारे में सूचना मिली है कि वह छुट्टियां मनाने के लिए आए हुए थे। 14 सितंबर को डाक्टर का दल लद्दाख के लिए रवाना हुआ था। 21 सितंबर को अंतिम बार इनसे परिजनों की बात हुई थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा।
6 doctors from Jaipur- Pradeep Choudhary,Neeraj Yadav,Kshitij Bharadwaj,Sahil Tiwari,Vishwas Ola,Abhishek Bharti, who were on a trip to Leh Ladakh, are missing. Choudhary's sister says, "they left Jaipur in SUV on Sept 14 & last contacted us on Sep 21 from Sarchu on the way back" pic.twitter.com/MtfyfcML4z
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2018
इन डॉक्टरों में प्रदीप चौधरी, नीरज यादव, क्षितिज भारद्बाज, साहिल तिवारी, विश्च ओला और अभिषेक भारती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी यात्रा से वापस लौट रहे थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। अंतिम बार जब बात हुई तो वह सरचू में थे। इसके बारे में लेह की एसपी सरगुन शुक्ला का कहना है कि यह लोग कहीं बर्फबारी में फंस गए हैं।