{"_id":"5c969534bdec2213f67836e3","slug":"51553372468-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार जमा कराने में देरी पर 52 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार जमा कराने में देरी पर 52 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश और स्थानीय पुलिस के नोटिस के बावजूद कई लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। इस कारण 52 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला मजिस्ट्रेट राजोरी एवं डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज असद ने एक मार्च को आदेश जारी कर सभी लाइसेंसधारी हथियार धारकों को संसदीय चुनावों के मद्देनजर हथियार स्थानीय पुलिस थानों में जमा करने के लिए कहा था। हालांकि अधिकांश लाइसेंसी हथियार धारकों ने अपने हथियार पुलिस थानों में जमा करवाए, लेकिन कुछ ने आदेशों की अवहेलना की है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिले के विभिन्न पुलिस थानों में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस स्टेशन राजोरी, धर्मसाल, कालाकोट, बुद्धल, थन्नामंडी और कोटरंका में 52 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसएसपी राजोरी जुगल मन्हास ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनके लाइसेंस रद्द हो सकते हैं और इस मामले को जिला मजिस्ट्रेट के साथ उचित समय पर उठाया जाएगा। इस तरह के उल्लंघन के खिलाफ अधिक कानूनी कार्रवाई आने वाले दिनों में की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी राजोरी जुगल मन्हास ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनके लाइसेंस रद्द हो सकते हैं और इस मामले को जिला मजिस्ट्रेट के साथ उचित समय पर उठाया जाएगा। इस तरह के उल्लंघन के खिलाफ अधिक कानूनी कार्रवाई आने वाले दिनों में की जाएगी।
विज्ञापन