{"_id":"5c647e25bdec227d9070c6fc","slug":"51550089765-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी नारे लगाने वालों पर सख्ती हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी नारे लगाने वालों पर सख्ती हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रदेश अध्यक्ष लीला करण ने साइंस कालेज में देशविरोधी नारेबाजी की घटना का निंदा करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।
बुधवार को पत्रकारों से रूबरू लीलाकरण ने कहा कि एक साजिश के तहत जम्मू में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। साइंस कालेज कई बड़े आंदोलनों का गवाह रहा है। सन 1953 में जब तिरंगा फहराने से रोका गया था तब भी आंदोलन हुआ था। 1966 में भी छात्र आंदोलन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि साइंस कालेज में देश विरोधी नारेबाजी की घटना में पुलिस ने दोषियों को भगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्रों को बड़े आंदोलन के लिए उकसाया जा रहा है। जम्मू में रोहिंग्याओं को बसाने के साथ भौगोलिक स्थिति को बदलने की साजिशें की जा रही हैं। अगर पुलिस ने जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं की कि तो परिषद के सदस्य छात्रों के साथ सड़क पर उतर आएंगे। हाईवे बंद होने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं।