फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बातची विफल, सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

बातची विफल, सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
बातची विफल, सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
उधमपुर। डायरेक्टर लोकल बाडी के साथ बातचीत विफल होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखते हुए जिला प्रशासन व नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का कहना था कि डायरेक्टर लोकल बाडी ने मांगों को जल्द पूरा करने से इंकार कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान पैंथर्स पार्टी के राज्य अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने भी हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गिरधाली लाल के नेेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने सुबह से लेकर शाम चार बजे तक नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गिरधारी लाल ने बताया कि मंगलवार को जम्मू में लंबित मांगों को लेकर डायरेक्टर लोकल बाडी के साथ बातचीत हुई। डायरेक्टर लोकल बाडी मांगों को पूरा करवाने के लिए दो महीने का समय मांग रहे हैं। दो महीने के बाद मांगे पूरी होगी के नहीं, इसका आश्वासन नहीं दे रहे हैं। इसलिए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया है। सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा होने के बाद स्थायी सफाई कर्मचारी नहीं बनाया जाना काफी निंदनीय है। कर्मचारी अस्थायी कर्मचारियों ने स्थायी कर्मचारी बनाए जाने की उम्मीद में दस वर्ष से अधिक गुजार दिए हैं, लेकिन आज तक किसी को स्थायी नहीं बनाया गया है। अब इन कर्मचारियों की उम्र भी निकलती जा रही है। छुट्टी के दिन भी काम करने के बावजूद ढाई दिन का वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि कर्मचारी काम हर रोज कर रहे हैं। एमपीएस का पैसा खाते में जमा करने की मांग को भी अनदेखा कर दिया गया है। स्टाफ की कमी के कारण काम कर रहे कर्मचारियों पर दुगना बोझ डाला गया है। सरकार ने एसआरओ 520 को लागू कर परेशानी को दुगना कर दिया है। सफाई कर्मचारियों को काम के दौरान कई प्रकार की सुविधाओं से वंचित रखा गया है। जब मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक एक भी सफाई कर्मचारी काम नहीं करेगा। प्रदर्शन के बीच ही बलवंत सिंह मनकोटिया पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी लंबित मांगों को जायज बताते हुए हड़ताल को समर्थन देने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed